कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी के आह्वान पर कोडरमा मनरेगा संघ के कर्मियों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल की। समाहरणालय परिसर के समक्ष आयोजित धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने की। धरना में जिले के सभी प्रखंडों से मनरेगा कर्मी शामिल हुए। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2024 में 79 दिनों की हड़ताल के बाद हुए समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया है। उन्होंने छह माह से लंबित मानदेय के भुगतान, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा की सुविधा तथा सेवा के दौरान मृत्यु होने पर मुआवजा देने की मांग की।संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार 11 मार्च तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जिसकी जिम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.