लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 16 -- मनरेगा श्रमिकों के सत्यापन, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने पहले श्रमिकों का आधार अथेंटिकेशन कराया। इसके बाद श्रमिकों के चेहरा प्रमाणीकरण का निर्देश दिया। श्रमिकों का चेहराप्रमाणीकरण (फेस रीडिंग) चल रहा है। यह काम पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। एप के माध्यम से चेहरा प्रमाणीकरण किया जा रहा है। श्रमिकों के चेहरा प्रमाणीकरण में खीरी जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। बाराबंकी जिला पहले, उन्नाव दूसरे व प्रयागराज प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। खीरी जिले के 3313214 मनरेगा श्रमिक जो एक्टिव हैं उनका पहले आधार सीडेड कराया गया। इसके बाद शासन ने इन श्रमिकों का आधार से चेहरा प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया। खीरी जिले में अब तक 187149 श्रमिकों का चेहरा प्रमाणीकरण हो चुका है। खीरी जिले में करीब 60 प्रतिशत काम हो चुका है। डीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.