मेरठ, फरवरी 15 -- मवाना। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने शनिवार को मवाना ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मनरेगा से संबंधित आई शिकायतों के निस्तारण में देरी पर गंभीर लापरवाही सामने आने पर डीएम ने एडीओ पंचायत की क्लास लगाई। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि आईजीआरएस पर मवाना ब्लॉक की छह माह में 34 शिकायतें आई हैं, जिनका निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल से जानकारी की कि मनरेगा से जुड़ी शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज हुई थीं, लेकिन इनमें से एक का भी निस्तारण क्यों नहीं किया गया। उन्होंने इसे अत्यंत गंभीर मामला बताते हुए कहा कि जन शिकायतों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ग...