रामपुर, फरवरी 26 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत बूढ़ी दढ़ियाल में मनरेगा और ग्राम निधि के कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि धरातल पर कार्य नहीं कराए गए। बुधवार को अशरफ अली, शकील, अकील, वकील समेत अन्य ग्रामीणों ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 मई 2021 से 31 जनवरी 2026 के बीच एक गूल और दो पक्के नालों पर अलग-अलग नाम और दिशा दर्शाकर कई बार भुगतान निकाला गया। उनका कहना है कि मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जंगल क्षेत्र के चकमार्गों पर कच्ची सड़क निर्माण के नाम पर कई बार धनराशि आहरित की गई, जबकि पिछले पांच वर्षों में कोई नई सड़क नहीं बनी। इसके अलावा गांव के पांच तालाबों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.