जामताड़ा, अप्रैल 25 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मनरेगा एवं विभिन्न आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों और भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए। मौके पर डीसी ने मनरेगा के तहत पीडी जेनरेशन, प्रखंडवार योजनाओं की स्थिति, ई-केवाईसी तथा अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान 16 ऐसे पंचायतों का मामला सामने आया, जहां फिलहाल कोई कार्य संचालित नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- काम में तेजी लाकर पूर्ण कराएं प्रधानमंत्री आवास, निर्माण कार्याें की हो नि...