गोपालगंज, दिसम्बर 15 -- फुलवरिया,एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड में कार्यरत मनरेगा एवं आवास कर्मियों का बीते छह माह से मानदेय भुगतान नहीं हो पाने के कारण उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कई कर्मियों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति बन गई है। इससे मनरेगा और आवास कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। मनरेगा कर्मी संजय कुमार यादव ने बताया कि मानदेय भुगतान नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई, बीमार परिजनों के इलाज और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आवास कर्मी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि लंबित मानदेय के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रबी फसल की बुवाई का समय चल रहा है। लेकिन, पैसों के अभाव में खेत की जुताई, खाद और बीज की खरीद तक नहीं कर पाए हैं। उनका कहना है कि मानदेय भुगतान को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.