पीलीभीत, दिसम्बर 6 -- पूरनपुर। कलीनगर में खाद विक्रेता और मनरेगा लोकपाल के बीच धक्का मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दुकानदार लोकपाल पर आरोप लगाते हुए वसूली करने की बात कह रहा। वीडियो आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। कलीनगर के मुख्य चौराहे पर एक दुकानदार लोकपाल का हाथ पकडकर खींचते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा। यही नहीं आसपास खडे लोगों से भी खाद लोकपाल को देने की गवाही दिलाते दिखाई दिया है। लोकपाल पर दुकानों पर वसूली करने आने के आरोप भी लग रहे हैं। लोकपाल ने बताया कि मामला पुराना है। खाद विक्रेता की शिकायत की थी। इसी को लेकर उनके साथ ऐसा किया गया। उनके पास दुकानदार से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.