गौरीगंज, अप्रैल 21 -- संग्रामपुर। मंगलवार को मनरेगा कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संग्रामपुर प्रमोद सिंह की अगवाई में मनरेगा रोजगार सेवकों ने विकासखंड मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी लंबित मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल की शुरुआत की। संघ के बैनर तले मनरेगा व रोजगार सेवकों ने विरोध प्रदर्शन किया और ब्लॉक पर तैनात खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रमोद सिंह ने बताया कि मनरेगा कर्मियों को नियमित करने की मांग उठाई गई है। जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर सेवा कर रहे हैं। 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मनरेगा कर्मियों के हित में की गई घोषणाएं अभी तक लागू नहीं की गई हैं। यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन इसके साथ ही मनरेगा कर्मियों के मानदेय में देरी व ईपीएफ में कटौती संबंधी समस्याओं का स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.