अररिया, जून 7 -- भरगामा, एक संवाददाता। जयनगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक स्थित विद्यालय के समीप मनरेगा योजना के तहत वर्षों पूर्व लगाए गए एक विशाल पेड़ को कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से बिना अनुमति काट दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठने लगी है। जानकारी के अनुसार विद्यालय के पास महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत एक यूनिट पौधारोपण कार्य कराया गया था। समय के साथ पौधा बढ़कर एक विशाल एवं छायादार पेड़ का रूप ले चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राहगीरों एवं स्कूली बच्चों को भी छाया प्रदान करता था। यह भी पढ़ें- मनरेगा योजना से लगे विशाल पेड़ को काटा, लोगों में आक्रोश मामले को लेकर मुखिया प्र...