काशीपुर, दिसम्बर 29 -- काशीपुर, संवाददाता। मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने और पात्र मजदूरों का नाम पोर्टल से हटाये जाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को ग्रामसभा गुलड़िया में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने को एक साजिश बताया। आरोप है कि एक्ट में संशोधन करके भाजपा रोजगार गारंटी का अस्तित्व खत्म करना चाहती है।कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका का सबसे बड़ा साधन है, लेकिन पिछले कुछ समय से पात्र मजदूरों के नाम पोर्टल से हटाए जा रहे हैं और उन्हें काम देने में आनाकानी की जा रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि मजदूरों के अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.