पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप निर्माण की एंट्री के नाम पर रिश्वत मांगने वाले रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार राम को को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम नेशुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।एसीबी के पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नौडीहा थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी राजन कुमार यादव (उम्र 28 वर्ष) ने एसीबी पलामू में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि सरईडीह पंचायत के रोजगार सेवक जितेन्द्र कुमार राम उनके खेत में मनरेगा योजना के तहत सिंचाई कूप निर्माण की एंट्री कराने के लिए सात हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। वादी द्वारा कई बार अनुरोध करने के बावजूद रोजगार सेवक ने बिना पैसे काम करने से साफ इनकार कर दिया।शिकायत मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.