चक्रधरपुर, फरवरी 6 -- सोनुवा, संवाददाता। मनरेगा योजनाओं की सोनुवा प्रखंड के गोलमुंडा पंचायत भवन में वर्ष 2024-25 के तहत पंचायत स्तरीय सोशल ऑडिट किया गया। सोशल ऑडिट में पंचायत के विभिन्न गांवों में कई खामियां मिलीं। गोलमुंडा गांव में आम बागवानी योजना में बोर्ड नहीं लगाया हुआ पाया गया। वहीं, कई आम बागवानी योजना के पौधे गायब मिले। घेराबंदी भी टूटा हुआ पाया गया। वहीं, गोलमुंडा गांव में मेड़ बंदी योजना की जानकारी खुद लाभुकों को नहीं थी। योजना के मेट को भुगतान तक नहीं किया गया है। मनरेगा योजनाओं में मिली खामियों को एक सप्ताह के भीतर दूर कर योजना स्थल पर योजना का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया। मनरेगा योजनाओं में मिली खामियों को लेकर संबंधित मनरेगा कर्मियों की लापरवाही को देखते हुए संबंधित मनरेगा कर्मियों के ऊपर 24 सौ 10 रुपये फाइन लगाया गया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.