देवरिया, मई 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। मनरेगा योजना पर ब्रेक सा लग गया है। जिले में महज 98 ग्राम पंचायतों में ही कार्य हो रहा है। नये वित्तीय वर्ष में 1121 ग्राम पंचायतों में 1023 में अभी काम हीं शुरू नहीं हुआ है। इससे महज दो हजार मनरेगा मजदूरों को ही काम मिला है। बजट के अभाव में ग्राम प्रधान काम करने से कतरा रहे हैं। पहले इस सीजन में प्रतिदिन 25 हजार से 30 हजार मनरेगा मजदूर काम करते थे। मनरेगा का नाम बदल कर जी रामजी योजना कर दिया गया है। नई योजना के पूरी तरह से लागू नहीं होने से इस योजना में बजट आवंटन की गति काफी सुस्त है। वहीं मनरेगा योजना में कार्य कराने के बाद भी भुगतान नहीं होने से ग्राम प्रधान कार्य कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं। इसी महीने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है, इससे ग्राम प्रधानों को कार्य कराने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.