पाकुड़, मार्च 14 -- ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर पाकुड़ जिले में मनरेगा योजनाओं के तहत विशेष ऑडिट किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026 तक पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में ऑडिट टीम द्वारा विभिन्न पंचायतों का निरीक्षण किया गया। ऑडिट टीम में गीता राम - टीम लीडर, पवन - अकाउंटेंट तथा एबी अब्राहम - पीओ शामिल थे। टीम ने पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले पाकुड़िया, बड़ासिंहपुर, गणपुरा, पलियादाहा और खकसा पंचायत में पहुंचकर मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने इन पंचायतों में चल रही मनरेगा योजनाओं का ऑडिट करते हुए कार्यस्थलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अभिलेखों और दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही योजनाओं की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता, मजदूरों को मिलने वाल...