बागेश्वर, जनवरी 12 -- महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके बचाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वह चुप नहीं रहेंगे। आंदोनलन को मुकाम तक पहुंचाकर ही दम लेने की बात की है। जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने बताया कि उनका यह अभियान समूचे जिले में चलेगा। पहले चरण में पत्रकार वार्ता की। दूसरे चरण में जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद 26 जनवरी तक पंचायत स्तर पर संपर्क अभियान चलेगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के पत्र गांव-गांव तक पहुंचाए जाएंगे। यह पत्र रोजगार सेवकों तथा मनरेगा श्रमिकों तक पहुंचाए जाएंगे। 30 जनवरी वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। 31 जनवरी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.