गढ़वा, फरवरी 10 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के भवनाथपुर पंचायत अंतर्गत बुका गांव में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत सिंचाई कूप निर्माण में बगैर कूप की खुदाई का कार्य ही मजदूरी और सामग्री मद की राशि की निकासी किए जाने मामला प्रकाश में आया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में बुका गांव निवासी ईश्वरी राऊत को मनरेगा के तहत सिंचाई कूप निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जानकारी के अनुसार कूप निर्माण में मजदूरी मद से 28 हजार 713 रुपये और सामग्री मद से 50 हजार रुपये की निकासी की जा चुकी है। इस प्रकार कुल 78 हजार 713 रुपये खर्च दर्शाया गया है। योजना को लेकर हैरानी इस बात की है योजना स्थल पर महज 7 से 8 फीट ही कूप की खुदाई की गई है। साथ ही कूप का निर्माण कार्य कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। एक वर्ष पूर्व ही सामग्री मद की राशि वेंडर के खाते में भेज दी गई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.