सिमडेगा, फरवरी 11 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में बीपीओ मेरी ज्योति सोरेंग की अध्यक्षता में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में मनरेगा की योजनाओं में मानव सृजन बढ़ाने का निर्देश दिया। वही मनरेगा के मजदूरों का ई केवाईसी करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित पोटो हो खेल मैदान, आंगनबाड़ी को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वीकृत मोरम पथ को पूरा करने का निर्देश दिया। वही सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही आम बागवानी का लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। वही पीएम आवास और अबुआ आवास का मास्टर रोल समय पर निकालने का निर्देश दिया। बैठक में बीपीओ मेरी ज्योति सोरेंग, एई विधु शेखर सिंह, अनिल कुमार नाग, जितेंद्र कुमार, प्रणय भगत सहित सभी रोजगार सेवक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.