जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- मनरेगा योजनाओं का लोकपाल ने किया निरीक्षण, आम बागवानी योजना को सराहा नारायणपुर, प्रतिनिधि। मनरेगा लोकपाल संजय उपाध्याय ने शुक्रवार को नारायणपुर प्रखंड के बोरवा पंचायत में मनरेगा योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोकपाल ने पुरनीघांटी, बोरवा और गादीटांड़ गांवों में मनरेगा योजना के तहत संचालित सिंचाई कूप और आम बागवानी जैसी योजनाओं का जायजा लिया। वहीं लोकपाल संजय उपाध्याय ने बोरवा पंचायत में आम बागवानी योजना का निरीक्षण कर संतुष्टि जाहिर की। उन्होने कहा कि यह योजना लाभुकों के लिए आय का स्थायी स्रोत बनेगी। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष बाद आम के पौधों में फल आने शुरू होंगे। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अन्य मनरेगा परियोजनाओं की भी समीक्षा की। कहा कि इसका उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने सभी योजनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.