पाकुड़, मार्च 13 -- प्रखंड के तोड़ाई एवं डांगापाड़ा पंचायत में गुरुवार की शाम एमओआरडी (ग्रामीण विकास मंत्रालय) के अंकेक्षण दल ने विभिन्न मनरेगा योजनाओं के कार्य एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। अंकेक्षण दल में सहायक लेखा पदाधिकारी गीता राम, लेखापाल पवन तथा परियोजना पदाधिकारी अबि अब्राहम मुख्य रूप से शामिल थे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कनकरंट ऑडिट के तहत दल सबसे पहले तोड़ाई पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने लाभुक उत्तम मंडल एवं अनूप मंडल के बागवानी योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पौधे मौजूद पाए गए। इसके बाद दल ने नूनो देवी एवं गीता देवी के पशुधन विकास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन बकरी शेड का भी जायजा लिया। जो निर्माणाधीन स्थिति में पाया गया। इसके पश्चात अंकेक्षण दल डांगापाड़ा पंचायत पहुंचकर योजनाओं से संबंधित अभिलेखों एवं सात प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.