गुमला, जून 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। मनरेगा योजना के तहत फर्जी मजदूरों के नाम पर करीब 39 लाख रुपये के गबन मामले में डुमरी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पालकोट निवासी मनरेगा ऑपरेटर बिक्रम सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले की जानकारी थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि इस संबंध में डुमरी थाना कांड संख्या 22/25 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले की प्राथमिकी 26 मई 2025 को दर्ज कराई गई थी। जांच में आरोप सामने आया कि डुमरी के मनरेगा ऑपरेटर राजू साहू, पालकोट के मनरेगा ऑपरेटर बिक्रम सिंह तथा अमित नायक ने आपसी मिलीभगत से फर्जी मजदूरों का सृजन कर सरकारी राशि का गबन किया।

जांच और खुलासे पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कुछ लोगों के बैंक खातों का उपयोग मजदूरी भुगतान दि...