बिहारशरीफ, मार्च 12 -- मनरेगा में लूट खसोट की शिकायत करने पर मिल रही धमकी पीड़ित ने एसपी को ज्ञापन देकर लगाई सुरक्षा की गुहार प्रखंड प्रमुख व उनके गुर्गों पर धमकी देने का आरोप प्रमुख ने कहा, उनपर लगाया जा रहा झूठा आरोप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड प्रमुख के खिलाफ मनेरगा में लूट खसोट करने की शिकायत करना अरियरी के बरसा गांव के अवधेश मोची को महंगा पड़ रहा है। धमकी से भयभीत आवेदक ने एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया गया है कि प्रमुख अवधेश पासवान और इनके गुर्गों द्वारा आवेदन को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अवधेश मोची ने बताया कि प्रमुख और पीआरएस की मिलीभगत से ग्राम चोरवर और महुएत में मनरेगा में व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है। आरोप लगाया है कि प्रमुख द्वारा अपन...