मनरेगा में मजदूर गायब, जेसीबी से खोदा जा रहा कुआं!
चक्रधरपुर, मई 23 -- आनंदपुर, संवाददाता। आनंदपुर प्रखंड के रोबोकेरा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत हो रहे कुआं निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। पंचायत के कोलेडा गांव स्थित नवा टोला में मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से कुआं खुदाई कराए जाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा जैसी श्रम आधारित योजना में खुलेआम मशीनों का इस्तेमाल कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन इस पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रहा है। जानकारी के अनुसार कोलेडा गांव निवासी नगी बड़ा के नाम से वर्ष 2024-25 में मनरेगा के तहत कुआं निर्माण योजना स्वीकृत हुई है। यह भी पढ़ें- आम बागवानी योजना में मनमानी की शिकायत योजना के तहत लगभग 2 लाख 30 हजार रुपये की लागत से 20 फीट चौड़ा और 35 फीट गहरा कुआं निर्माण कराया जाना है। निर्माण कार्य की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.