मनरेगा में मजदूरों की जगह ट्रैक्टर से हो रहा तालाब की खुदाई
संतकबीरनगर, जून 10 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। हैंसर ब्लाक के ग्राम पंचायत रजनौली में मंगलवार को मनरेगा नियमों को ताख पर रख कर ट्रैक्टर से तालाब की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। ट्रैक्टर से चल रहे तालाब खुदाई कार्य को लेकर ब्लाक के अधिकारी भी बेपरवाह बने हुए हैं।सरकार जल संरक्षण को लेकर गांवों में तालाब की खुदाई व सुंदरीकरण पर जोर दे रही है। मनरेगा में मजदूरों से कार्य कराए जाने का प्रावधान है लेकिन गांव के जिम्मेदार मजदूरों की जगह ट्रैक्टर की खुदाई का कार्य कर सरकारी धन के बंदरबांट पर आमादा है। ग्रामीण राम कुमार, कौशल, नन्दराज, तूफानी गौड़ ने बताया कि गौशाला के बगल में तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने उक्त कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। इस संबन्ध में खण्ड विकास अधिकारी हैंसर उमेश प्रसाद ओझा ने बताया कि मामला सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.