बिहारशरीफ, जून 6 -- मनरेगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ 8 को धरना-प्रदर्शन चंडी, एक संवाददाता। मनरेगा में कथित भ्रष्टाचार एवं बिना कार्य कराए राशि निकासी के विरोध में आठ जून को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा। धरना में प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य तथा बड़ी संख्या में मनरेगा मजदूर शामिल होंगे। उप प्रमुख दया यादव ने कहा कि मनरेगा के कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसकी निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मनरेगा में कथित भ्रष्टाचार के मामलों पर विचार नहीं किया गया और कार्यक्रम पदाधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। (चंडी से सरफराज खान)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...