बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे ग्रामीण मजदूरों के हितों पर सीधा प्रहार बताते हुए सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपा। मंगलवार को पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष हेनरिटा राजीव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विकास भवन तक मार्च निकाला। विकास भवन में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष हेनरिटा राजीव सिंह ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत की जीवन रेखा है। केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे परिवर्तन गरीबों के हितों के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.