नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा। मनरेगा कानून में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान जारी है। मंगलवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के रन्हेरा में मतदाता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर और किसान शामिल हुए। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की साजिश रच रही है। मनरेगा कोई भीख नहीं है। यह गरीब का संवैधानिक अधिकार है। इसे जी-राम-जी जैसे खोखले कानूनों से बदलने की कोशिश गरीबों के पेट पर सीधा हमला है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक नरेश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, दुष्यंत नागर, राम शरण सिंह, सतपाल सिंह सूबेदार, हरि शंकर शर्मा, सतीश शर्मा, डालचंद शर्मा, रघुराज शर्मा, बृजपाल छोंकर, मुकेश शर्मा, श्योराज सिंह, निशा शर्मा, पूरन सिंह, धर्म सिंह जीनवाल, जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.