हल्द्वानी, जनवरी 30 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रावधानों में किए जा रहे बदलावों के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने हल्द्वानी ब्लॉक कार्यालय में धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में केंद्र सरकार पर मनरेगा को चरणबद्ध तरीके से कमजोर करने और ग्रामीणों से रोजगार का अधिकार छीनने का आरोप लगाया। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के लिए जीवनरेखा है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट और संजय किरौला ने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना के चलते केंद्र सरकार ने मनरेगा के नियमों में छेड़छाड़ कर इसके क्रियान्वयन को जानबूझकर जटिल बना दिया है। इससे सीधे तौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.