मनरेगा में फर्जी हाजिरी मामले में सेक्टर प्रभारी, बीटीए व रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण
महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लॉक के लखिमा गांव में मनरेगा योजना के तहत फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपये के भुगतान के मामले में विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। बीडीओ ने सेक्टर प्रभारी, ब्लॉक तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक को नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर जवाब तलब किया है।लखिमा-पिपराइच मार्ग से मुराली चौराहा तक पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी कार्य कराया जाना अभिलेखों में दर्ज है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार यह कार्य 20 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 के बीच कराया गया दिखाया गया है। इस दौरान 2761 मानव दिवस की हाजिरी लगाते हुए मजदूरी मद में करीब 6 लाख 95 हजार 772 रुपये का भुगतान किया गया। यह भी पढ़ें- डीएम ने दिया पर्यटन अधिकारी के वेतन रोकने का निर्देश ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर कहीं भी मिट्टी कार्य के निशान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.