छपरा, जुलाई 11 -- गबन में एफआईआर व दोषियों पर लगा जुर्माना डीएम के निर्देश पर डीडीसी ने कई अधिकारियों पर की सख्त कार्रवाई न्यूमेरिक 04 योजनाओं में अनियमितता मिली छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में मनरेगा योजनाओं में फर्जी एनएमएमएस हाजिरी और सरकारी राशि के दुरुपयोग पर जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मिले गाइडलाइंस के मुताबिक बड़ी कार्रवाई की गयी है।

जांच के परिणाम भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की जांच में सदर और सोनपुर प्रखंड की चार योजनाओं में मजदूरों की वास्तविक उपस्थिति और नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप पर दर्ज हाजिरी में गंभीर विसंगतियां मिलने के बाद उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। कार्रवाई के तहत जहां एक योजना में 3.21 लाख रुपये की सरकारी राशि की वसूली ...