मनरेगा में फर्जी हाजिरी का खेल उजागर, रोजगार सेविका पर केस
बस्ती, जून 19 -- हरिशंकर त्रिपाठी बस्ती। जिले के कुदरहा ब्लॉक के परेवा गांव में मनरेगा कार्य में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी लगाने में धांधली करने की आरोपी ग्राम रोजगार सेविका खिलाफ लालगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने एनएमएमएस एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने में गोलमाल किया। एप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन में अनियमितता बरती गई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खंड विकास अधिकारी कुदरहा स्तर से लालगंज थाने में तहरीर दी गई। लालगंज पुलिस ने आरोपिता ग्राम रोजगार सेविका सीमा देवी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह पूरा मामला तब उजागर हुआ, जब केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने निगरानी के दौरान पाया कि तीन दिनों की हाजिरी में एक ही फोटो अपलोड की गई है। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.