मनरेगा में पुराने कार्यों को नया दिखा निकाले 10.63 लाख, दोषियों पर होगी कार्रवाई
मधुबनी, जुलाई 20 -- मधुबनी,निज संवाददाता। खुटौना प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि पहले से पूर्ण हो चुके कार्यों को दोबारा योजना के रूप में दिखाकर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। दो वित्तीय वर्षों में एक ही योजना का दोहरीकरण कर भुगतान किए जाने की पुष्टि होने पर जिला प्रशासन ने 10 लाख 63 हजार 581 रुपये की रिकवरी का आदेश जारी किया है। डीएम की स्वीकृति के बाद दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मामला खुटौना प्रखंड की खुटौना पंचायत का है। स्थानीय निवासी लाल बहादुर साह की शिकायत पर वरीय उपसमाहर्ता, सहायक प्रभारी पदाधिकारी खुटौना और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.