लातेहार, मार्च 31 -- लातेहार संवाददाता। सदर प्रखंड की इचाक पंचायत के दुगीला गांव में डोभा निर्माण योजना को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्षों पहले अधूरी छूटी इस योजना में हाल के दिनों में अचानक भुगतान शुरू होने और कम समय में बड़ी राशि निकाले जाने से पूरे प्रकरण में तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, योजना की कुल प्राक्कलित राशि 4.60 लाख रुपये है, जिसमें से अब तक करीब 4.20 लाख रुपये की निकासी की जा चुकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि भुगतान किस मापी पुस्तिका और किस तकनीकी सत्यापन के आधार पर किया गया। मनरेगा कार्यों में किसी भी भुगतान से पहले कनीय अभियंता द्वारा मापी पुस्तिका तैयार करना और कार्य की पुष्टि करना अनिवार्य होता है, जबकि तकनीकी निगरानी की जिम्मेदारी सहायक अभियं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.