मनरेगा में धांधली की शिकायत पर जांच करने गांव पहुंची टीम
संभल, जून 5 -- विकासखंड संभल की ग्राम पंचायत मढ़ावली रसूलपुर में मनरेगा कार्यों में अनियमितता और फर्जी भुगतान के आरोपों की जांच के लिए प्रशासनिक टीम गांव पहुंची। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दी गई शिकायत के बाद जांच समिति का गठन किया गया था। ग्रामीण दिनेश सिंह और चमन सिंह ने आरोप लगाया था कि मनरेगा के तहत बिना काम कराए फर्जी हाजिरी लगाकर भुगतान किया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया कि मस्टररोल पर प्राइवेट व्यक्तियों के हस्ताक्षर कर भुगतान निकाला गया तथा कुछ कार्य कागजों में दिखाकर पूरे कर दिए गए। जबकि जमीनी स्तर पर काम नहीं हुआ। आरोप है कि वर्ष 2024-25 में फर्जी समूह बनाकर मेट की नियुक्ति की गई और मजदूरों के खातों में गलत तरीके से राशि भेजकर निकाली गई। यह भी पढ़ें- मनरेगा में धांधली की शिकायत पर जांच करने गांव पहुंची टीम कुछ कार्यों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.