हरदोई, फरवरी 1 -- मल्लावां। ग्राम परमी निवासी सुनील कुमार ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत प्रधान द्वारा कई लोगों के नाम पर धन उगाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने मनरेगा में काम नहीं किया, उनके नामों के आधार पर पैसे निकाले गए। शिकायत में आरोप लगाया कि गांव की सुदामा ने छह जनवरी को आंख का ऑपरेशन करवा लिया था और राम रतन तथा नवजोत नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन करवा चुके हैं। बावजूद इनके नाम मनरेगा मजदूरों की सूची में जोड़कर प्रधान ने भुगतान करवा लिया। राम, ज्ञाना, सुमित्रा, श्रीनिवास, जयदेवी समेत कई लोग कभी कार्यस्थल पर मौजूद नहीं हुए। बावजूद इसके उनके जॉब कार्ड के माध्यम से पैसे निकाले जा रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि कुछ लोग दूसरे राज्यों में रहते हैं, फिर भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.