हरदोई, जून 12 -- हरदोई। विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत सोनेपुर में मनरेगा योजना के तहत बड़े पैमाने पर कथित वित्तीय अनियमितता और साइबर अपराध के आरोप का मामला सामने आया है। गांव निवासी एवं अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों पर फर्जी उपस्थिति दर्ज कर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया है। सीडीओ को संबोधित शिकायती पत्र में कहा गया है कि मनरेगा मजदूरों, मेटों और जेई की उपस्थिति दर्ज करने के लिए निर्धारित एनएमएमएस ऐप के स्थान पर एक कथित क्लोन ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है। फर्जी डिजिटल आईडी, हस्ताक्षर और तकनीकी छेड़छाड़ के माध्यम से 200 से 300 मजदूरों की रोजाना फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। इससे सरकारी धन का करोड़ों रुपये का भुगतान कराया गया। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इससे पहले भी इसी ...