गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा जैसी ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजना से की जा रही छेड़छाड़ के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से संचालित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 11 जनवरी से 25 फरवरी तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरूआत 11 जनवरी को उपवास कार्यक्रम से किया जाएगा। मनरेगा में छेड़छाड़ मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 11 जनवरी को महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास कार्यक्रम, 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान और पर्चा का वितरण, 30 जनवरी को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना, 31 जनवरी से छह फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना, सात फरवरी से 15 फरवरी तक जिला स्तरीय विधानसभा घेराव, 16 फरवरी से 25...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.