मनरेगा में चयनित कर्मियों को तीन दिनों में योगदान देने का निर्देश
धनबाद, जून 14 -- धनबाद। जिला ग्रामीण विकास विभाग में संविदा के आधार पर चयनित पांच कर्मियों को तीन दिनों के अंदर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने तकनीकी सहायक और लेखा सहायक पद पर चयनित कर्मियों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि अगर आप तीन दिनों में योगदान नहीं देते हैं तो आपकी नियुक्ति रद मानी जाएगी। तकनीकी सहायक सह कनीय अभियंता ज्ञानी आलोक, प्रवीण कुमार और सद्दाम हुसैन अंसारी को नोटिस दिया गया है। वहीं कंप्यूटर सहायक आशीष कुमार पंडित और लेखा सहायक दिलीप कुमार साव को भी नोटिस दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.