बिहारशरीफ, मई 29 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। चंडी प्रखंड के उप प्रमुख दयाशंकर कुमार व प्रमुख प्रतिनिधि नरेश पासवान ने शुक्रवार को उपमुख्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को आवेदन दिया है। मनरेगा में गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की। आवेदन में कहा है कि चंडी प्रखंड के बेलछी पंचायत में वर्ष 2025-26 व 2026-27 में संचालित मनरेगा योजनाओं में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। कई योजनाओं को केवल कागजों पर ही पूरा दिखाकर राशि निकासी करने का आरोप लगाया है। पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक और कार्यक्रम पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी मास्टर रोल तैयार कर मजदूरों के नाम पर भुगतान कर दी गयी है। यह भी पढ़ें- मनरेगा में गड़बड़ियों की हो जांच बायोमेट्रिक प्रणाली का दुरूपयोग करते हुए मजदूरों की मौजूदगी के बिना ही हाजिरी दर्ज दी गयी है।

हिंद...