मनरेगा में कागज पर 6279 मजदूर कार्यरत,स्थल पर सन्नाटा
लातेहार, जून 20 -- मनिका प्रतिनिधि। मनरेगा में पारदर्शिता और फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए लागू किए गए नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस)की मनिका प्रखंड में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीण गुड्डू कुमार यादव ,कलेश्वर यादव, उपेन्द्र यादव का आरोप है कि फर्जी मेट बनाकर हजारों मजदूरों की फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें- पाईकॉरिलेशन टैंक निर्माण की जांच की मांगमनरेगा योजनाओं में फर्जीवाड़ा मनरेगा योजना अंतर्गत दीदी बाड़ी योजना ,परकोलेशन टैंक ,आमबागवानी, एससीटी निर्माण कार्य जैसे अन्य मनरेगा योजनाओ में सरकारी राशि का फर्जी तरीके से भुगतान कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड की कई पंचायतों में कार्यस्थलों पर मजदूर नजर नहीं आते, लेकिन एनएममएएस पोर्टल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.