अमरोहा, अप्रैल 28 -- मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी योजना कर दिया है। पंचायतों में अभी काम मनरेगा योजना के अंतर्गत ही होंगे। प्रत्येक काम की आईडी युक्तधारा पोर्टल के जरिए निकलेगी। इसके प्रभावी होने से बीडीओ की लागिन से कार्य प्रस्तावित करने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि उनको फीड काम अग्रसारित करना होगा। हर कार्य की जियो टैगिंग की जाएगी। इससे मनरेगा के कार्यों में होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम कसेगी। जिले में 48 हजार मानव दिवस मनरेगा योजना के तहत सृजित किए गए हैं। करीब दो माह बाद पंचायतों में नए वित्तीय वर्ष के कार्य शुरू होंगे। मनरेगा का नाम बदलने के साथ ही सरकार ने कार्यों के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- वन पोषकों को नहीं मिल रही पिछले चार माह से राशि पंचायतों में मनरेगा से होन...