मिर्जापुर, मार्च 30 -- मिर्जापुर। मनरेगा महिला मेट ग्रामीण विकास समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले महिला मेठ ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कहा कि जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम विभाग के अंतर्गत मनरेगा में महिला मेट 2021-22 से नियुक्त हैं। आरोप लगाया कि प्रधान, रोजगार सेवक, कंप्यूटर आपरेटर और सचिव के मिली भगत से फर्जी महिला मेठ का चयन कर उनका आईडी पासवर्ड बनाकर प्रधान हाजिरी भरवाते हैं। हम लोगों को काम नहीं दिया जाता है। हमें गुमराह किया जाता है। बीडीओ से शिकायत करने पर जवाब मिलता है कि पहला काम रोजगार सेवक करेंगे और दूसरा काम मनरेगा महिला मेठ को मिलेगा। जबकि ऐसा कोई शासनादेश नहीं है। सम्मानजनक मानदेय समेत पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। शांति देवी, बबिता, उर्मिला, प्रमिला, रेखा, लक्ष्मी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.