मनरेगा महासंघ ने डीएम को सौंपा छह सूत्रीय ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, मई 20 -- लखीमपुर। मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नसरुद्दीन बिलोबी मेमोरियल हॉल परिसर में जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाते हुए प्रांगण को ऊंचा कराने और परिसर में नियमित साफ सफाई कराने की मांग की गई। साथ ही लखीमपुर रेलवे क्रॉसिंग और गोला लखीमपुर मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बैरीकेडिंग लगाए जाने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने जिले की ग्राम पंचायतों, ब्लॉकों एवं सरकारी कार्यालयों में बने सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई और मरम्मत सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ प्रतिनिधि मण्डल ने डीएम को सौंपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.