अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला कांग्रेस एवं महानगर कमेटी की ओर से मनरेगा मजदूरों एवं संविदा कर्मियों के लंबित भुगतान तथा गैस सिलेंडर कीमत में वृद्धि और कालाबाजारी के विरोध में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रेस क्लब से विकास भवन तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विकास भवन के सामने कांग्रेसियों ने धरना- प्रदर्शन किए और राज्यपाल को संबोधित डीएम के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार मनरेगा के प्रारूप से छेड़छाड़ कर रही है और मजदूरों का पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.