मनरेगा मजदूर आज कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो होंगे योजना से वंचित
घाटशिला, जून 25 -- धालभूमगढ़। प्रखंड के सभी 11 पंचायतों में मनरेगा मजदूरों के ई-केवाईसी के लिए 25 जून को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बीडीओ बबली कुमारी ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर के आयोजन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। बीडीओ ने बताया कि संबंधित पंचायत सेवकों एवं पंचायत कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि शिविर के दौरान प्रखंड के सभी शेष मनरेगा मजदूरों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराया जाए। जिन मजदूरों का ई-केवाईसी पूरा नहीं होगा, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं मनरेगा से संबंधित लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सभी मजदूर निर्धारित तिथि पर अपने पंचायत भवन पहुंचकर ई-केवाईसी अवश्य करवा लें। यह भी पढ़ें- 30 जून तक सभी बच्चों का बनाएं आधार कार्ड:डीडीसी यह भी पढ़ें- ई-केवाईसी के बिना राशन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.