मनरेगा मजदूरों पर मंहगाई की मार, काम का अभाव बना चिंता
हरदोई, मई 21 -- सुरसा। क्षेत्र में मनरेगा मजदूर इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पिछले करीब दो माह से काम न मिलने के कारण उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है, वहीं बढ़ती मंहगाई ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मजदूरों को मिल रही 252 रुपये की दिहाड़ी वर्तमान खर्च के मुकाबले नाकाफी साबित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन, सब्जी और अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ने से परिवार चलाना कठिन हो गया है। कई मजदूरों को पलायन या उधार का सहारा लेना पड़ रहा है। मजदूरों ने मांग की है कि जल्द मनरेगा के तहत काम शुरू कराया जाए और मजदूरी दर बढ़ाई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.