एटा, अप्रैल 19 -- मनरेगा मजदूरों ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर ब्लॉक जलेसर में सांकेतिक हड़ताल की। हड़ताल के उपरांत खंड विकास अधिकारी जलेसर पीएस आनंद को मांगों को लेकर को ज्ञापन सौपा है। संगठन अध्यक्ष नीरज यादव, प्रमुख कार्यकर्ता ओमप्रकाश एवं गुलशेर खान ने बताया कि सरकार को 21 वर्ष से निरंतर ज्ञापन एवं मांग की जा रही है। आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। इसके बाद सांकेतिक कलम बंद हड़ताल कर ज्ञापन सौपा है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अति शीघ्र अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मजदूर जाएंगे। इस दौरान प्रवीण कुमार, देव कुमार, शेर सिंह, यशपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, अमीर सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मानदेय के लिए 25 तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे रोजगार सेवक यह भी पढ़ें- मनरेगा कर्मियों की कलम बंद हड़ताल शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...