चतरा, फरवरी 2 -- गिद्धौर । मनरेगा दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सोमवार को कार्यक्रमों का आयोजन कर मनरेगा मजदूरों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमिकों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मान पत्र देकर उत्साहित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम है, जिससे उन्हें अपने ही गांव में काम मिल रहा है। इस योजना से न सिर्फ मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि गांवों के विकास को भी नई गति मिली है। पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.