सीतापुर, मार्च 11 -- बिसवां, संवाददाता। बिसवां इलाके में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को मनरेगा चौपाल का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान किया है। आज मनरेगा के मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा मनरेगा कानून को बदलकर सरकार ने मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सरकार की उदासीनता के चलते गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान हैं। उन्होंने कहा कस्बे मे जाम की समस्या बराबर बनी रहती है। ओवरब्रिजो का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश सिंह तोमर, नरेश गौड, अमरनाथ मेहरोत्रा, अब्दुल करीम अंसारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.