कोडरमा, मार्च 29 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चाईबासा में चल रहा है। कार्यक्रम के आठवें दिन कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत मजदूरों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर कोडरमा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने केवल भाषण ही नहीं दिया, बल्कि खुद मैदान में उतरकर मजदूरों के साथ मिट्टी काटी, नेताओं ने मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को करीब से समझने की कोशिश की और उनके साथ संवाद स्थापित किया। कोडरमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के हित में कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को चैलेंज के रूप में ले रही है और मजदूरों के हक के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.