उन्नाव, मार्च 16 -- बांगरमऊ। कांग्रेस ने जिले में मनरेगा योजना के तहत मजदूरों की मजदूरी, सामग्री मद के भुगतान, ग्राम रोजगार सेवकों के मानदेय और ईपीएफ जमा न होने की शिकायतों को लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए। पार्टी इन मुद्दों को लेकर 17 मार्च को विकास भवन का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। मनरेगा कोऑर्डिनेटर विदुषी बाजपेई ने बताया कि पार्टी देशभर में मनरेगा बचाओ संग्राम चला रही है। एआईसीसी महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यदि जॉब कार्ड धारकों और मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। कहा जिले में करीब दो लाख मजदूर परिवारों को पिछले लगभग 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला है। जबकि नियमानुसार 15 दिन क...